उत्तर प्रदेश थीम गीत - लिरिक्स
जिस मिट्टी के हर कण में प्रभु राम बसे घनश्याम बसे यहां रामराज की सरयू है मथुरा काशी ब्रजधाम बसे जहां तुलसी वेद कबीरा है गुरु गोरख कीनाराम बसे जहां गंगा जमुना सरस्वती संगम में सारे धाम बसे यह वही धारा सुन पिता वचन गृह त्याग दिए अवधेश यह वही धारा जहां हरिशचंद्र की मणिकर्णिका अवशेष यह वही धारा जहां शंभू विराजे विश्वनाथ विश्वेश्व यह वही धारा जहां गौतम बुद्ध ने दिया प्रथम उपदेश है अपना यह उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश अंतरा - 1 गुरु वशिष्ठ गुरु विश्वामित्र बाल्मीकि की कथाएं श्रृंगी दधीची भृगु रैदासा भारद्वाज की ऋचाएं शांख्य वेदांत पतंजली दर्शन सप्त ऋषि निर्वाण मां विंध्याचल देवी पाटन शाकंभरी देवी धाम यह वही धरा जहां प्रेमचंद जयशंकर और निराला यह वही धरा जहां महामना के विद्या की पाठशाला जहां अनुसूईया की गोद में खेले ब्रह्मा विष्णु महेश जहां नैमीषारण्य तीर्थ हस्तिनापुर के भरत नरेश है अपना यह उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश अंतर - 2 इतिहास गवाही देता है उन वीरों के बलिदानों की यह धन्य धरा है वीरों की आजादी के परवानों की लक्ष्मी बाई मंगल पांडे निज प्राण निसार शहीद हुए अशफाक ,राजेंद्र, रोशन सिंह, बिस्मिल और हमीद हुए यह वही धारा जहां गूंज रही बिस्मिल्ला की शहनाई यह वही धारा जहां गिरजा देवी की ठुमरी रंग लाई जहां ताज का दीदार करने आता देश विदेश कत्थक बिरजू महाराज खिलाड़ी ध्यानचंद का देश है अपना या उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश- उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश अंतरा 3 - जहां सड़क सुरक्षा बहू बेटीयों की होती परवाह जहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन से जनता का निर्वाह जहां हर गरीब की जनहीत में सरकार बनी हमराह जहा जिला एक उत्पाद एक उद्योग बड़ा उत्साह दंगा फसाद सब शून्य हुए आदर्श बना परिवेश विश्वास बढ़ रहा दुनिया में हो रहा अथाह निवेश है ईमानदार छवि की सत्ता से पुलकित पूरा देश है अपना यह उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश
No comments:
Post a Comment
Pl. comment about this. यहाँ अपने विचार लिखें.